बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में श्रीकांत

सिडनी, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हवतन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत को मात देकर आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग में शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने 43 मिनट में प्रणीत को 25-23, 21-17 से मात दी।

इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने सिंगापुर ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रणीत से मिली हार का बदला भी पूरा किया।

श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीकांत ने गुरुवार को दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493