बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के अगले दौर में पूर्विशा-शिवम की जोड़ी

सिडनी, 8 मई (आईएएनएस)। भारत की पूर्विशा एस. राम और और शिवम शर्मा की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

मंगलवार को मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में वर्ल्ड नम्बर-166 पूर्विशा और शिवम की जोड़ी ने इंडोनेशिया की येहेजकेइल फ्रिट्ज मेनाकी और लेआनी एलसेंड्रा मेनाकी की जोड़ी को मात दी।

पूर्विशा और शिवम ने वर्ल्ड नम्बर-90 येहेजकेइल और लेआनी की जोड़ी को केवल 29 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-10 से मात दी।

इसके अलावा, मिश्रित युगल वर्ग में ही राम कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी को हारकर बाहर होना पड़ा। रोहन और कुहू को ताईवान की किम वोन हो और यु रिम ली की जोड़ी ने मात दी।

किम और रिम की जोड़ी ने केवल 29 मिनटों के भीतर रोहन और कुहू की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-10, 21-11 से मात दी।

कुहू और रोहन के बाहर होने का साफ मतलब यह है कि मिश्रित युगल वर्ग में शिवम और पूर्विशा की जोड़ी एकमात्र भारतीय चुनौती पेश करने वाली जोड़ी बन गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493