बैडमिंटन : इंडिया ओपन में सिंधु की जीत, जयराम, प्रणॉय हारे

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में जारी इंडियन ओपन में बुधवार को ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने महिला एकल वर्ग में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया, वहीं पुरुष एकल वर्ग में अजय जयराम और एच.एस. प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा है।

सिंधु ने पहले दौर के मुकाबले में हमवतन अरुं धती पंटावने को सीधे सेटों में 21-17, 21-6 से मात दी। पुरुष एकल वर्ग में जयराम को डेनमार्क के चौथी विश्व वरीयता प्राप्त विक्टर एलेक्सन ने 23-21, 21-17 से मात दी।

पुरुष एकल वर्ग में खेले गए अन्य मुकाबले में प्रणॉय ने हमवतन सौरव वर्मा को 21-13, 21-16 से मात दी। हालांकि, इस वर्ग में अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के रूप में भारतीय चुनौती अब भी बरकरार है।

महिला एकल वर्ग के अन्य मुकाबलों में अनुरा प्रभुदेसाई को जापान की सकाया साटो ने 21-17, 21-16 और पी.सी. तुलसी को तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची ने 38 मिनट के भीतर 21-15, 21-16 से हराया।

पुरुष युगल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। कोरिया के जाए हुवान किम और यो येओन सियोंग की जोड़ी ने स्थानीय एम.आर.अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक को 21-8, 21-14 से मात दी।

मिश्रित युगल वर्ग में भारत की प्रबल दावेदार जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी ने इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और शीला देवी ऑलिया की जोड़ी को 21-15, 21-19 से मात दी।

इसी वर्ग में ध्रुव कपिला और कुहू गर्ग की स्थानीय जोड़ी को इंग्लैंड के क्रिस एडकॉक और गेब्रिले एडकॉक की तीसरी वरीय जोड़ी ने 21-15, 21-10 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493