बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु-सुमित

जकार्ता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में मनु और सुमित की जोड़ी ने डेनमार्क की निकलास नोहर और मैड्स पिएलेर कोल्डिंग की जोड़ी को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-27 जोड़ी मनु और सुमित ने बुधवार को निकलास और कोल्डिंग की वर्ल्ड नम्बर-404 जोड़ी को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 21-19, 21-15 से हराया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु और सुमित की जोड़ी का सामना गुरुवार को डेनमार्क की ही एक अन्य जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स साकरूप से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493