जकार्ता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गए।
कश्यप को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग ने मात दी।
इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 39 मिनट तक चले मैच में 21-12, 21-16 से हराया। दूसरे दौर में उनका सामना चीन के लीन डैन और चीन के ही झाओ जुनपेंग के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath