बैडमिंटन : उलटफेर कर डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में अश्विनी-सिक्की

ओडेंसे (डेनमार्क), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बड़ा उलटफेर करते हुए अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

महिला युगल वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-27 अश्विनी-सिक्की की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की चान शिन और ही ली सो की जोड़ी को मात दी।

प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चान और ली की वर्ल्ड नम्बर-7 जोड़ी को एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में 18-21, 22-20, 21-18 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में अश्विनी और सिक्की का सामना शुक्रवार को जापान की वर्ल्ड नम्बर-1 युकी फुकुशीमा और हिरोटा सयाका की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493