बैडमिंटन : उलटफेर का शिकार हो थाईलैंड ओपन से बाहर हुए प्रणॉय

बैंकॉक, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय को थाईलैंड ओपन में गुरुवार को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

वर्ल्ड नम्बर-11 प्रणॉय को पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सोनी ड्वी कुनकोरो ने मात देकर टूर्नामेंट से बाहर किया।

वर्ल्ड नम्बर-80 कुनकोरो ने प्रणॉय को 35 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-18, 21-14 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया।

दोनों का सामना अब तक दो बार हुआ था और दोनों बार प्रणॉय ने जीत हासिल की थी। ऐसे में इस तीसरे मुकाबले में कुनकोरो ने भारतीय खिलाड़ी को हराकर एक मैच की हार का बदला पूरा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493