बैडमिंटन : एशियाई चैम्पियनशिप के अगले दौर में प्रणॉय

वुहान (चीन), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां बुधवार को एशियाई चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में प्रणॉय ने थाईलैंड के वांगचारोएन केंटाफोन को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-10 प्रणॉय ने केंटाफोन को एक घंटे और सात मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 19-21, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

भारतीय खिलाड़ी का सामना अब अगले दौर में गुरुवार को ताइवान के खिलाड़ी और वर्ल्ड नम्बर-11 वांग जु वेई से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493