बैडमिंटन : कोरियन ओपन में हारे समीर, सिंधु सेमीफाइनल में

सियोल, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। कोरियन ओपन में शुक्रवार का दिन भारतीय बैडमिंटन के लिए बुरा रहा। उसे सिर्फ एक ही जीत मिली। पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा को हार मिली जबकि महिला एकल वर्ग में रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं।

पुरुष युगल में हालांकि सात्विक साइराजरंकीरेड्डी और चिराग सेठी की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा।

सिंधु ने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की मिनाट्सु मिटानी को एक घंटे तीन मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-19, 16-21, 21-10 से मात दी।

सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की ही बिंगजियाओ से होगा जिन्होंने कोरिया की सुंग जी ह्यून को 21-19, 16-21, 21-19 से मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

समीर का मुकाबला शीर्ष वरीय कोरिया के सान वान हो से था, जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 20-22, 21-10, 21-13 से मात देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अंतिम चार में वान का मुकाबला इंडोनेशिया के एंथोनी सिनीसुका गिंटिंग से होगा।

गिंटिंग ने जापान के केंटा निशिमोटो को क्वार्टर फाइनल में 21-19, 21-13 से मात दी।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में सात्विक और चिराग की जोड़ी को जापान के ताकेशी कामुरा औक केइगो सोनोडो की जोड़ा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जापानी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-14, 17-21, 21-15 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493