बैडमिंटन : कोरिया ओपन के अगले दौर में सायना

सियोल, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बुधवार को यहां जारी कोरिया ओपन टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की।

सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने पहले दौर में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी किम ह्यो मिन को सीधे गेमों में 40 मिनटों में 21-12, 21-11 से मात दी।

सायना का सामना मिन से दूसरी बार हुआ। इससे पहले, दोनों 2015, ऑल इंग्लैंड ओपन में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। इस मैच में भी भारतीय खिलाड़ी ने मिन को मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493