बैडमिंटन : कोरिया ओपन से बाहर हुए कश्यप

सियोल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बैडमिंटन के साइलेंट किलर माने जाने वाले भारतीय खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप को कोरिया ओपन से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में गुरुवार को शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वान हो ने कश्यप को मात दी।

कोरियाई खिलाड़ी वान ने एक घंटे 16 मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में कश्यप को 21-16, 17-21, 21-16 से मात देकर बाहर किया।

वान का सामना अब क्वार्टर फाइनल में एक और भारतीय खिलाड़ी समीर वर्मा से होगा।

समीर ने अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि कोरिया ओपन में आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी को खिताबी जीत हासिल नहीं हुई है। इस टूर्नामेंट को जीतना किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए ऐतिहासिक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493