बैडमिंटन : चीनी ताइपे ओपन से बाहर हुए सौरभ वर्मा

ताइपे, 27 जून (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन भारत के युवा प्रतिभाशाली पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा चीनी ताइपे ओपन से बाहर हो गए हैं।

उन्हें मंगलवार को मलेशिया के ली जिया जिया ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में मात दी।

मलेशिया के खिलाड़ी ने सौरभ को 21-19, 22-20 के अंतर से हराया।

सौरभ को छोड़कर अन्य भारतीय खिलाड़ियों- सिरिल वर्मा (16 वीं वरीय), अभिषेक येलेगार (15वीं वरीय), हार्षिल दानी (14वीं वरीय) ने पहले दौर के अपने अपने मुकाबले जीत लिए हैं।

सिरिल ने गैरवरीय चीनी ताइपे के वेई ची लियू को 21-11, 10-21, 21-19 से मात दी।

येलेगर ने मलेशिया के यू मिंग एडम लाउ को 20-22, 21-14, 21-10 से हराया। वहीं दानी ने भी गैरवरीय हांग कांग के ली चाक वेई को 21-12, 21-15 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493