बैडमिंटन : चीनी ताइपे में भारत की आखिरी उम्मीद बचे सिरिल

ताइपे, 28 जून (आईएएनएस)। चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिरिल वर्मा अब भारत की आखिरी उम्मीद रह गए हैं। सिरिल के अलावा शेष सभी भारतीय खिलाड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

सिरिल ने बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले में ताइवान के चियाओ हाओ ली को मात देते हुए पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट में 16वें वरीय सिरिल ने पहला गेम हारने के बाद अच्छी वापसी की और ली को 16-21, 21-17, 21-17 से मात दी।

अगले दौर में उनका सामना ली जी जिया से गुरुवार को होगा।

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी – अभिषेक येलेगर और हर्षिल दानी दूसरे दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को क्रमश: दक्षिण कोरिया के सियुंग हून वो और हा यंग वोंग ने मात दी।

हून ने येलेगर को 21-17, 17-21, 21-6 से, वहीं वोंग ने दानी को 21-12, 21-6 से एकतरफा मुकाबले में हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493