बैडमिंटन : चीन ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु

फुझोउ (चीन), 16 नवंबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु ने चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस जीत के साथ ही अब सिंधु लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने से केवल तीन कदम दूर हैं।

दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने गुरुवार को चीन की हान युए को मात देकर खिताबी जीत की ओर एक और कदम बढ़ाया।

सिंधु ने 40 मिनट तक चले मैच में युए को सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की खिलाड़ी गाओ फांगजिए से होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सिंधु ने इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी और वह सायना नेहवाल और एच.एस.प्रणॉय के बाहर होने के साथ भारतीय चुनौती पेश करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रह गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493