बैडमिंटन : चीन ओपन से बाहर हुई सात्विक-चिराग की जोड़ी

फुझोउ (चीन), 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को शुक्रवार को चीन ओपन टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

सात्विक और चिराग की वर्ल्ड नम्बर-23 जोड़ी को इंडोनेशिया की मोहम्मद एहसान और हेंद्रा सेतियावान की जोड़ी ने मात दी।

एहसान और सेतियावान की वर्ल्ड नम्बर-14 जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चिराग और सात्विक की भारतीय जोड़ी को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 16-21, 21-12 से मात देकर बाहर किया।

दोनों जोड़ियां पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं और इस पहले मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी ने जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493