बैडमिंटन : चीन की दीवार लांघ आस्ट्रेलिया ओपन खिताब जीते श्रीकांत

सिडनी, 25 जून (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी चीन के खिलाड़ी चेन लोंग को मात देकर रविवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूनार्मेट का खिताब अपने नाम किया।

इस खिताबी जीत के साथ ही श्रीकांत ने इतिहास रचा है। वह लगातार दो सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने उलटफेर करते हुए छठी विश्व वरीयता प्राप्त लोंग को मात दी।

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने 46 तक मिनट तक चले खिताबी मैच में लोंग को 22-20, 21-16 से मात दी।

श्रीकांत इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493