गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 27 मई (आईएएनएस)। चीन और दक्षिण कोरिया ने जहां जारी मिश्रित टीम सुदीरमन कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
चीन ने सेमीफाइनल में जापान को हराया जबकि कोरिया ने थाईलैंड को पराजित किया।
चीन ने कांटे के मुकाबले में जापान पर 3-2 से जीत दर्ज की लेकिन कोरिया ने थाईलैंड को बड़ी आसानी से 3-1 से हराया।
कोरियाई टीम 2003 के बाद पहली बार खिताब के करीब है। उसने अब तक तीन बार यह खिताब जीता है।
दूसरी ओर, चीन की टीम 12वीं बार यह खिताब जीतने के लिए प्रयासरत है। चीनी टीम लगातार सातवीं बार चैम्पियन बनने की कोशिश करेगी।
dharmpath.com dharmpath