बैडमिंटन : चीन ने सुदीरमन कप में थाईलैंड को 3-0 से मात दी

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। दस बार के विजेता चीन ने शनिवार को थाईलैंड को 3-0 से मात देकर लगातार 13वीं बार सुदीरमन कप के फाइनल में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान और इंडोनेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता का सामना रविवार को चीन के खिलाफ होगा।

पुरुष युगल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 ली जुन्हुई और लियू यूचेन ने टिनिन इसरिनेट और किटिनुपोंग क्रेडेन को 21-14, 21-17 से हराकर चीन को फाइनल में पहुंचाने में मदद की।

फाइनल में जाने के लिए चीन ने ग्रुप स्टेज में भारत और मलेशिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी और फिर क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क को 3-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493