नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा गुरुवार को जारी रैंकिंग में भारत के युवा प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी सिरिल वर्मा ने 11 स्थान की छलांग लगाते हुए जूनियर पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है।

शीर्ष तीन में वर्मा के अलावा भारत के चिराग सेन तीसरे स्थान पर हैं।
वर्मा ने पिछले साल शानदार खेल दिखाया था। वह अगस्त में हुई जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में उप-विजेता रहे थे।
सीनियर रैंकिंग में महिला एकल वर्ग में भारत की सायना नेहवाल दूसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं स्पेन की कारोलिा मारिन को पहला स्थान हासिल हुआ है। चीन की ली झइरुई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। भारत की पी.वी. सिन्धु 12वें स्थान पर बनी हुई हैं।
पुरुष एकल वर्ग में भारत के किदाम्बी श्रीकांत को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। श्रीकांत शीर्ष 10 में इकलौते भारतीय हैं।
श्रीकांत के बाद भारत के पारुपल्ली कश्यप 15वें स्थान पर मौजूद हैं जबकि एच.एस प्रनॉय को 20वां और अजय जयराम को 21वां स्थान हासिल हुआ है।
महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को 14वां स्थान हासिल हुआ है।
पुरुष डबल में मनु अटरी और सुमिथ रेड्डी को 17वां स्थान हासिल हुआ है।
dharmpath.com dharmpath