कोवलून (हांगकांग), 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के समीर वर्मा ने शनिवार को यहां जारी योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
समीर ने हांगकांग कोलेजियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में तीसरे वरीय डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन को 21-19, 24-22 से हराया। यह इन दोनों के बीच पहला मैच था।
फाइनल में समीर का सामना स्थानीय खिलाड़ी नग का लोंग अंगुस से होगा। अंगुस ने पहले सेमीफाइनल में अपने ही देश के युन हू को 21-19, 21-7 से हराया। समीर और अंगुस के बीच इससे पहले दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही बार समीर की जीत हुई है।
dharmpath.com dharmpath