बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में सायना

ओडेंसे (डेनमार्क), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रख गुरुवार को डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की अकाने यामागुची को मात दी।

सायना ने वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची को केवल 36 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में अब सायना का सामना शुक्रवार को जापान की साएना कावाकामी और एक अन्य जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493