बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन के फाइनल में सायना (लीड-1)

ओडेंसे (डेनमार्क), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शनिवार को डेनमार्क ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सायना ने महिला एकल के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रिगोरिया मरिस्का तुनजुंग को 21-11, 21-12 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-10 सायना ने वर्ल्ड नंबर-19 तुनजुंग को मात्र 30 मिनट में ही पराजित कर दिया।

फाइनल में सायना का सामना वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में चीन की ही बिंगजियाओ को 30 मिनट में ही 21-14, 21-12 से हराया।

यिंग के खिलाफ सायना का करियर रिकॉर्ड 5-12 का है और ऐसे में खिताब जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यिंग ने इस वर्ष एशियाई खेलों में सायना को हराया था।

इससे पहले, सायना ने वल्र्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-16, 21-12 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा था।

दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 58 मिनट तक चला। सायना ने आकुहारा को कड़ी टक्कर देते हुए पहले गेम में हारने के बावजूद शानदार वापसी की।

दूसरे गेम में भी सायना पिछड़ गई थी लेकिन उन्होंने अपने खेल में सुधार करते हुए गेम को जीत दर्ज की। जापानी खिलाड़ी तीसरे सेट में सायना को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493