बैंकॉक, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शनिवार को थाईलैंड ओपन ग्रांप्री. के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं।
महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुं गफान ने सायना को मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।
चौथी वरीय ओंगबामरुं गफान ने टूर्नामेंट की दूसरी वरीय सायना को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-18 से हराया।
विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त सायना ने 2012 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था। हालांकि, वह दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने से चूक गईं। सायना एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट को जीता है।
अपने पहले थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट को जीतने से एक कदम दूर ओंगबामरुं गफान का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को हमवतन और आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रातचानोक इंतानोन से होगा।
dharmpath.com dharmpath