ऑकलैंड, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अपने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय और सौरभ वर्मा ने यहां जारी न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सौरभ और प्रणॉय ने गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
टूर्नामेंट के चौथी वरीय प्रणॉय ने तीसरे दौर में हांगकांग के वेई नान को सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के खिलाड़ी लिन यु सेन से होगा।
इसके अलावा, सौरभ ने हमवतन पारुपल्ली कश्यप को तीसरे दौर में मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
सौरभ ने कश्यप को एक घंटे चार मिनट तक चले मैच में 21-18, 13-21, 21-16 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath