ऑकलैंड, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ओपन ग्रां प्री में गुरुवार को भारत की चुनौती समाप्त हो गई। इस 120,000 डॉलर इनामी आयोजन में भारत के आनंद पवार और रचिता सचदेव की हार हुई।
मुम्बई के पवार को इस टूर्नामेंट में 11वीं वरीयता मिली थी। वह दक्षिण कोरिया के तीसरे वरीय खिलाड़ी ली ह्यूंग के हाथों 34 मिनट में तीसरे दौर के मुकाबले में 14-21, 7-21 से हार गए।
ली और पवार के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। ली दोनों ही मौकों पर विजयी रहे हैं।
इसके बाद चीनी ताइपे के झेंग सी वेई और चेन क्विंगचेन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के अभिनव मानोता और भारत की रचिता को 19 मिनट में 21-7, 21-10 से हराया। यह दूसरे दौर का मुकाबला था।
dharmpath.com dharmpath