बैडमिंटन : पवार जीते, प्रकाश की हार

ग्लासगो, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन स्टार आनंद पवार गुरूवार को यहां जारी स्कॉटिश ओपन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

ग्लासगो, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन स्टार आनंद पवार गुरूवार को यहां जारी स्कॉटिश ओपन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

एमिरेट्स एरेना में जारी इस टूर्नामेंट के पहल दौर में पवार ने स्थानीय खिलाड़ी कीरन मेरीलेस को 21-18, 21-18 से हराया।

आनंद और मेरिलेस के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। दोनों मौकों पर आनंद विजयी रहे हैं।

बाद में इंग्लैंड के सैम पारसंस ने भारत के प्रकाश को 21-4, 22-20 से हराया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493