बैडमिंटन : प्रणॉय ने जीता सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब

नागपुर, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद के एच.एस. प्रणॉय ने बुधवार को किदाम्बी श्रीकांत को मात देते हुए सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में तीन गेमों तक चले मैराथन मुकाबले में प्रणॉय ने गुंटूर के श्रीकांत को 21-15, 16-21, 21-7 से मात दी।

महिला एकल वर्ग में पी.वी. सिंधु का सामना सायना नेहवाल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493