बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके साई

पेरिस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले फ्रेंच ओपन सुपरसीरीज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के मुख्य मुकाबले के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच में मंगलवार को साई चीनी ताइपे के वांग त्जू वेई से हार गए।

स्टेड पीयरे डी कोउबर्टिन स्टेडियम में हुए मैच में त्जू वेई ने साई को मात्र 36 मिनट में 21-15, 21-15 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493