सारब्रूकेन (जर्मनी), 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत यहां जारी 120,000 डॉलर इनामी बिटबर्गर ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
सारब्रूकेन (जर्मनी), 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत यहां जारी 120,000 डॉलर इनामी बिटबर्गर ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
साई ने मंगलवार को हुए पहले दौर के मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी तोबाएस वादेंका को 27 मिनट में 21-12, 21-12 के अंतर से हराया।
साई और वादेंका के बीच यह पहली भिड़ंत थी।
अगले दौर में साई का सामना इंडोनेशिया के आंद्रे कुर्नियावान तेंजोनो से होगा। इन दोनों के बीच अब तक एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें आंद्रे विजयी रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath