बैडमिंटन : भारत विश्व जूनियर चैाम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

योग्याकर्ता (इंडोनेशिया), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की मिश्रित टीम स्पर्धा में बुधवार को स्वीडन को 3-2 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

स्वीडन को हराने से पहले, भारत ने अमेरिका, हंगरी और आस्ट्रेलिया को मात दी थी।

इस टूर्नामेंट में पांचवीं वरीय प्राप्त भारत ने मिश्रित युगल में अपना दबदबा दिखाया। ध्रुव कपिला और मिथुला ने कार्ल हारबाका और टिल्डा स्जो को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 16-21, 21-15 से मात दी।

पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने जीत हासिल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

अस्मिता चाहलिहा ने अश्विति पिल्लई को महिला एकल में 21-8, 21-14 से मात देते हुए भारत को 3-0 से आगे कर दिया।

तीन मैचों में जीत हासिल करने के बाद भारत बिना हारे मुकाबला जीतने की कगार पर खड़ा था लेकिन कृष्णा प्रसाद और ध्रुव कपिला और ऋतुपरण पांडा और मिथुला को क्रमश: पुरुष और महिला युगल मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा और इसी कारण भारत 5-0 से जीत हासिल नहीं कर सका।

मैच के बाद कोच संजय मिश्रा ने कहा, “मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हम इसी तरह की फॉर्म को बनाए रखते हैं तो काफी आगे जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493