बैडमिंटन : मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत

बुकिट जलील (मलेशिया), 28 जून (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने वर्ल्ड नम्बर-15 वांग जु वेई को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-7 श्रीकांत ने इस मैच में 36 मिनटों के भीतर ताइवान के वेई को सीधे गेमों में 22-20, 21-12 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है, जहां उनका सामना फ्रांस के ब्राइस लेवरदेज से होगा।

लेवरदेज ने गुरुवार को ही अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 10-21, 21-17, 25-23 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493