बैडमिंटन : मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे जयराम, सिंधु (लीड-1)

कुचिंग (मलेशिया), 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी अजय जयराम शनिवार को योनेक्स सनराइज मलेशिया मास्टर्स 2015 टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए।

टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी सिंधु को सेमीफाइनल में चौथी वरीय जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने हराया। ओकुहारा ने एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को 19-21 21-13 21-8 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में अजय जयराम को सेमीफाइनल में कोरिया के हेयोक जिन जियोन के हाथों 21-10 17-21 16-21 से हार मिली। यह मुकाबला 57 मिनट चला।

इन दोनों की हार के साथ इस टूर्नामेंट से भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493