बैडमिंटन : मलेशिया मास्टर्स से बाहर हुए प्रणीत, पोनप्पा-सिक्की

बुकिट जलिल (मलेशिया), 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन के लिए मलेशिया मास्टर्स में गुरुवार का दिन निराशाजनक रहा।

जहां एक ओर पुरुष एकल वर्ग में बी. साई. प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा, वहीं एन.सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

प्रणीत को पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन ने सीधे गेमों में 21-17, 21-8 से मात दी।

इसके अलावा डेनमार्क की महिला युगल जोड़ी कामिला रेटर जुहल और क्रिस्टिना पीडरसेन ने पोन्नपा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493