बैडमिंटन : मारिन को हरा सिंधु बनी इंडिया ओपन की विजेता

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने रविवार को स्पेन की कैरोलिना मारिन को योनेक्स इंडिया ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने रविवार को स्पेन की कैरोलिना मारिन को योनेक्स इंडिया ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।

सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल मैच में सिंधु ने मारिन को सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से मात दी।

सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची थी और पहली बार में ही वह इसे जीतने में सफल रहीं।

विश्व की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोचक रहा लेकिन सिंधु घरेलू दर्शकों के सामने यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहीं। मारिन ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन वह सिंधु को पछाड़ने की कोशिश में हमेशा एक कदम पीछे रहीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493