बैडमिंटन : मारिन ने सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स से किया बाहर

जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु एक बार फिर स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं। रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन ने शुक्रवार को सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आसानी से हरा दिया।

स्पेनिश दिग्गज ने सिंधु को 21-11, 21-12 से मात देते हुए उनके खिलाफ आठवीं जीत हासिल की। यह मैच सिर्फ 37 मिनट तक ही चल सका। सिंधु, मारिन के खिलाफ अभी तक पांच मैच ही जीत पाई हैं।

सेमीफाइनल में मारिन के सामने चीन की चेन यूफेई की चुनौती होगी जिन्होंने थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन को 14-21, 21-9, 21-15 से मात देकर सेमीफाइल में जगह पक्की की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493