बैडमिंटन : मेइसनाम और माल्विका बने जूनियर चैंपियन

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मेइसनाम मेइराबा और महाराष्ट्र की माल्विका बंसोड ने रविवार को यहां ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश : लड़कों व लड़कियों का खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉप सीड मेइसनाम ने फाइनल में शंकर मुथुसामी को 21-14, 21-10 से हराकर खिताब जीता। मेइसनाम का लड़कों के वर्ग में यह लगातार चौथा खिताब है। उन्होंने इससे पहले चेन्नई, विजयवाड़ा और बेंगलुरू में यह खिताब जीता था।

लड़कियों में दूसरी सीड माल्विका ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-7, 21-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

लड़कों के युगल वर्ग में इशान भटनागर और विष्णुवर्धन गौड़ की जोड़ी ने रविकिशन और मानव राज स्मिथ की जोड़ी को 21-12, 21-14 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

लड़कियों के युगल वर्ग में ट्रिशा जॉली और वर्षिनी वीएस की जोड़ी ने दूसरी सीड उत्तराखंड की अदिती भट्ट और गोवा की तनीशा क्रास्टो को 14-21, 25-23, 21-12 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493