बैडमिंटन : मैच फिक्सिंग मामले में दो मलेशियाई खिलाड़ी प्रतिबंधित

कुआलालम्पुर, 2 मई (आईएएनएस)। विश्व बैडमिंटन महासंघ (डब्ल्यूबीएफ) ने मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद मलेशिया के दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डब्ल्यूबीएफ ने बुधवार को इसकी घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डब्ल्यूबीएफ के हवाले से बताया कि तान चुंग सींग और जुल्फदली जुल्किफली को डब्ल्यूबीएफ की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए इन पर क्रमश: 15 और 20 साल तक किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शीर्ष संस्था ने दोनों खिलाड़ियों पर बैडमिंटन में किसी भी तरह से हिस्सा लेने पर भी 15 व 20 साल का प्रतिबंध लगाया है।

डब्ल्यूबीएफ की नैतिक सुनवाई पैनल ने प्रतिबंध के अलावा इन पर क्रमश: 15000 और 25000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

मामले की सुनवाई इस साल की शुरुआत में हुई थी जब तीन सदस्यीय स्वतंत्र आयोग ने पाया कि तान ने सट्टेबाजी, दांव लगाने और अनियमित मैच परिणामों के संबंध में 2012 की आचार संहिता के 26 उल्लंघन किए।

दूसरी तरफ 25 साल के जुल्किफली को 2012 की आचार संहिता के 27 उल्लंघनों और 2016 की आचार सहिंता के चार उल्लंघनों का दोषी पाया गया। दोनों खिलाड़ियों का निलंबन 12 जनवरी 2018 से लागू हुआ है।

जुल्किफली ने मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर-1 डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन को हराकर 2011 में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493