बैडमिंटन : यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे साई

न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले यूएस ओपन ग्रां प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी तथा महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

छठे वरीय साई ने 12वें वरीय हांगकांग के एनजी का लोंग अंगस को शुक्रवार को 32 मिनट में 21-8 21-14 से हराया। विश्व के 38वें वरीयता प्राप्त साई अब सेमीफाइनल में विश्व के शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेइ से भिड़ेंगे।

ओलंपिक खेलों में दो बार रजत पदक जीत चुके चोंग वेइ ने क्वार्टर फाइनल में राष्ट्रमंडल खेल-2010 के चैम्पियन इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को 21-9, 21-14 से हराया।

पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में मनु-सुमित की जोड़ी ने इंग्लैंड के मार्कस इलीस और क्रिस लैंग्रीज को 42 मिनट में 22-20, 21-13 से हराया। भारतीय जोड़ी अब सेमीफाइनल में चौथे वरीय जापान के ताकेसी कामुरा और कीगो सोनोडो से भिड़ेगी।

महिला युगल वर्ग में ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी ने 28 मिनट में सातवें वरीय जर्मनी की जोहाना गोलिस्जेविस्की और कार्ला नेल्टे को 21-17, 21-14 से हराया।

विश्व चैम्पियनशिप-2011 का कांस्य पदक जीतने वाली यह भारतीय जोड़ी अंतिम-चार में जापान की एयाने कुरिहारा और नारू शिनोया का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493