बैडमिंटन : रोमांचक मैच में चीन को हरा द. कोरिया ने जीता सुदीरमन कप

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 28 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने छह साल के सूखे को समाप्त करते हुए चीन को मात देकर सुदीरमन कप अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया ने चीन को 2-3 से मात देकर चौथा खिताब जीता।

दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी पर चल रहा था। चार मैच खेलने के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं, लेकिन दक्षिण कोरिया ने चीन के खिलाफ अंतिम मैच जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।

दक्षिण कोरिया ने पिछली बार 2003 में सुदीरमन कप खिताब जीता था। उसने इससे पहले 1991 और 1993 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं चीन 10 बार सुदीरमन कप टूर्नामेंट जीत चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493