बुकिट जलील (मलेशिया), 1 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आखिरकार रविवार को 12वां मलेशिया ओपन खिताब अपने नाम कर लिया।
इस खिताब को जीतने के साथ ही इस टूर्नामेंट को सबसे अधिक बार जीतने का रिकॉर्ड भी वेई ने अपने नाम किया है।
वर्ल्ड नम्बर-6 वेई ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जापान के वर्ल्ड नम्बर-11 केंटो मोमोटा को एक घंटे और 11 मिनट तक चले मैच में 21-17, 23-21 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।
वेई एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 10 से अधिक बार मलेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया है। उनके अलावा, सिंगापुर के वोंग पेंग सून ने कुल आठ बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है।
dharmpath.com dharmpath