बैडमिंटन : शीर्ष अफ्रीकी प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे कई अहम खिलाड़ी

काम्पाला, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रीटोरिया में 21 से 23 अप्रैल तक होने वाले ऑल अफ्रीका इंडिविज्यूअल चैम्पियनशिप में कई बड़े स्टार नहीं खेल सकेंगे।

बैडमिंटन अफ्रीका परिसंघ के क्षेत्रीय अधिकारी सिमो मुगाबी ने यह जानकारी दी।

इस चैम्पियनशिप में नहीं खेल पाने वाले अहम खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के जैकब मालीकाल और युगांडा के एडविन इकिरिंग शामिल हैं।

महिला वर्ग में मिस्र की होस्नी हादिया शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगी। मिस्र के खिलाड़ी एल्गामाल हातेम, सालाह अहमद और अल खातीब अली अहमद पुरुष वर्ग में खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493