बैडमिंटन : श्रीकांत आस्ट्रेलिया ओपन सेमीफाइनल में, सायना, सिंधु हारीं (राउंडअप)

सिडनी, 23 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की महिला खिलाड़ियों के लिए शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। मौजूदा विजेता सायना नेहवाल और तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को क्वार्टर फाइनल में हार मिली।

किदांबी श्रीकांत ने हालांकि भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों कों को खुशी प्रदान करते हुए पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रह गए हैं।

तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु को निराशा हाथ लगी। उन्हें महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ताई जु यिंग ने मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

सिंधु ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी यिंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सेमीफाइनल का रास्ता तय नहीं कर पाई।

यिंग ने एक घंटे तक चले मुकाबले में सिंधु को 10-21, 22-20, 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा है।

इसके अलावा, मौजूदा चैम्पियन सायना क्वार्टर फाइनल में चीन की यु सुन ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। सुन ने सायना को 21-17, 10-21, 21-17 से हराया। यह मैच 79 मिनट चला।

सायना ने 2016 के अलावा 2014 में यह खिताब जीता था लेकिन इस साल वह इसे बचाने में नाकाम रहीं।

श्रीकांत ने हवतन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। पुरुष एकल वर्ग में खेले गए क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने 43 मिनट में प्रणीत को 25-23, 21-17 से मात दी।

इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने सिंगापुर ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रणीत से मिली हार का बदला भी पूरा किया।

श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493