बैडमिंटन : श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हारे

टोक्यो, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के किंदाम्बी श्रीकांत को यहां जारी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

टूर्नामेंट के आठवें वरीय खिलाड़ी श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हराया। 40 मिनट तक चले मुकाबले में विक्टर ने श्रीकांत को 21-17, 21-17 से हराया।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पांचवां मैच था। इस जीत के साथ विक्टर ने 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच से पहले दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा 2-2 से बराबरी पर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493