बैडमिंटन : समीर कोरिया ओपन के पहले ही दौर में हारे

सियोल, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा को कोरियाओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को निराशा का सामना करना पड़ा।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में वर्ल्ड नम्बर-22 समीर को डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन ने मात दी।

समीर को वर्ल्ड नम्बर-17 एंटोनसेन ने एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15, 16-21, 7-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

समीर और एंटोनसेन का सामना अब तक दो बार हो चुका है। दोनों ने एक-एक बार एक-दूसरे पर जीत हासिल की है। हालांकि, तीसरे मैच में डेनमार्क के खिलाड़ी बाजी मारने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493