बैडमिंटन : सार्लोरक्स ओपन के सेमीफाइनल में सुभांकर, कश्यप हारे

सारब्रुकेन (जर्मनी), 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सुभांकर डे ने यहां शुक्रवार को सार्लोरक्स ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि पारुपल्ली कश्यप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

सुभांकर ने क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के टोबी पेंटी को सीधे गेम में 21-16, 21-9 से करारी शिकस्त दी। भारतीय यह मुकाबला केवल 32 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।

दूसरी ओर अनुभवी खिलाड़ी कश्यप को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कश्यप को फ्रांस के टोमा पोपोव ने 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-18 से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल में सुभांकर का सामना चीन के रेन पेंग्बो से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493