बैडमिंटन : साल के पहले खिताब से एक कदम दूर सायना

सिबु (मलेशिया), 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्राणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इस साल के पहले खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं। उन्होंने शनिवार को मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सायना ने हांगकांग की यिप पुई यिन को 21-13, 21– से मात दी।

टूर्नामेंट की शीर्ष वरीया प्राप्त सायना ने पहले गेम में यिन से 4-6 से पीछे थीं। लंदन ओलम्पिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली सायना ने जोरदार वापस की और 14-13 से बढ़त ले ली। यहां सायना ने लगातार सात अंक लेकर पहला गेम हासिल किया।

दूसरे गेम में सायना शुरू से ही यिप पर हावी रहीं और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 की बढ़त ले ली। सायना के बेहतीन शॉट्स के आगे यिप बेबस नजर आ रहीं थीं। सायना ने 6 में चार अंक तो स्मैश लगाकर हासिल किए जिनके पास तक यिप नहीं पहुंच पाई थीं।

टूर्नामेंट की पांचवीं वरीय यिप ने वापसी की कोशिश की और अंकों के अंतर को कम करते हुए स्कोर 5-8 किया लेकिन सायना ने उन्हें हावी होने से पहले ही रोक दिया और स्कोर 11-5 कर दिया।

यहां से यिप पांच अंक ही ले पाईं जबकि सायना ने 10 अंक लेते हुए दूसरे गेम अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में सायना का सामना थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। चोचुवोंग ने पहले सेमीफाइनल मैच में चेयुंग गान यी को 21-19, 20-22, 21-18 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493