बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे श्रीकांत

सिंगापुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को जीत के साथ सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में श्रीकांत ने जापान के केंटा निशिमोटो को 21-12, 21-11 से मात दी।

गैर वरीय श्रीकांत अब दूसरे दौर में चीनी ताइपे के त्जू वेई वांग और इंडोनेशिया के ईशान मौलाना मुस्तफा के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में हुए एक अन्य मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अजय जयराम को निराशा हाथ लगी। पहले दौर में ही उन्हें पांचवी वरीय चीन के शी युकी के हाथों 16-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493