बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन जीतने वाली पहली महिला जापानी खिलाड़ी सयाका

सिंगापुर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की सयाका ताकाहाशी ने रविवार को महिला एकल वर्ग में सिंगापुर ओपन बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया है।

वह इस खिताब को जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

वर्ल्ड नम्बर-18 ताकाहाशी ने फाइनल मुकाबले में चीन की गाओ फांगजी को मात दी। उन्होंने वर्ल्ड नम्बर-16 फांगजी को 47 मिनट तक चले मैच में 25-23, 21-14 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493