बैडमिंटन : सिंधु सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में हारीं

सिंगापुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु को ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता नोजोमी आकुहारा ने शनिवार को हराकर सिंगापुर ओपन से बाहर कर दिया है।

जापानी खिलाड़ी ने वल्र्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिंधु को सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से करारी शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यब अबतक का 14वां मुकाबला था, दोनों ने सात-सात मैच जीते हैं।

सिंधु की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493