हांगकांग, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शुक्रवार को यहां जारी योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने क्वार्टर फाइनल मैच में सिंगापुर की लियांग जियाओयू को 21-17, 21-23, 21-18 से हराया। यह मैच एक घंटे 19 मिनट चला।
सिंधु सेमीफाइनल में भारत की एक अन्य अग्रणी महिला स्टार सायना नेहवाल और हांगकांग की चेयुंग नगान यी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग में भारत के समीर वर्मा और अजय जयराम भी शुक्रवार को चुनौती पेश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath